फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश हिंदुओं ने यमुना बचाने का आग्रह किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में हिंदू संगठन के नेताओं ने भारत सरकार से यमुना नदी को बचाने का आग्रह किया है। हिंदुओं ने कहा है कि सरकार यमुना नदी में फैली गंदगी को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए।
विज्ञापन


नेताओं ने नदी की समस्याओं का जिक्र करते हुए एक पत्र भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा है। उन्होंने अपनी चिंता से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी अवगत कराने को कहा है। पत्र में कहा गया है, ‘इस पर्यावरण संकट को दूर करने के लिए हम भारत सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसा करने का निर्देश जारी किया है। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री खुद इस पर्यावरणीय नुकसान से निबटने के लिए आगे आएंगे।’ पत्र में नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू टेंपल्स यूके के अध्यक्ष के हस्ताक्षर और हिंदू काउंसिल यूके के महासचिव के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें