फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में बना दुनिया का सबसे सस्ता सोलर लैंप

Tue, 23 May 2017 03:30 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की एक कंपनी ने एक चीनी कंपनी के साथ मिलकर दुनिया का सबसे सस्ता सौर लैंप बनाने का दावा किया है। मैनचेस्टर की कंपनी ने एसएम 100 सोलर लाइट बनाई है, जिसकी कीमत अफ्रीकी देशों में 5 डॉलर यानी करीब 325 रुपए है।
विज्ञापन


इसे चीन की यिंगली एंड चैरिटी सोलर एड के सहयोग से बनाया गया है। ये लैंप इतना छोटा है कि हथेली में समा जाता है। एक बार पूरा चार्ज होने के बाद ये 8 घंटे तक काम करता है। इसके साथ एक स्टैंड और एक स्ट्रैप भी है। इसकी मदद से जरूरत के मुताबिक सिर पर पहना या बाइक पर बांधा जा सकता है।

ट्रायल
एसएम 100 लैंप अफ्रीका के तीन देशों मलावी, युगांडा और जाम्बिया में 9 हजार परिवारों को ट्रायल के लिए दिया गया था। अब ये बाजार में बिकने के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन


अफ्रीका में बिना बिजली के रहने वाले 60 करोड़ लोगों के लिए मिट्टी के तेल से जलने वाले लैंप ही रोशनी का एकमात्र स्रोत हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल करना महंगा पड़ता। साथ ही इन लैंपों से आग लगने का खतरा बना रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसी लाइट बनाई जिसे गरीब परिवार खरीद सकते हैं

व्यक्तिगत अनुभव

लैंप का आविष्कार करने वाली कंपनी इनवेंटिड के सह संस्थापक हेनरी जेम्स का कहना है, "हर महीने मिट्टी की तेल के लिए इन परिवारों की आय का एक चौथाई हिस्सा चला जाता है, जिससे ये गरीबी के चक्र से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस चक्र को तोड़ने के लिए हमने सोलर एड के साथ काम किया जो यूके की अग्रणी सोलर चैरिटी है, जिसने ऐसी लाइट बनाई जिसे गरीब परिवार खरीद सकते हैं।"

2012 में इस इनवेंटिड के सह संस्थापक जेम्स और ब्रायन मॉर्गन ने इस लाइट को बनाने के लिए अफ्रीका में काफी काम किया था।

जेम्स बताते हैं, "हमने वहां के परिवारों की दिनचर्या की जानकारी इकट्ठा की, वहां के रहन-सहन और पर्यावरण का खाका बनाया। हमने लोगों की उम्मीदों और उपायों को सुना, उनके व्यक्तिगत अनुभवों ने इस उत्पाद को रूप दिया।"

वो कहते हैं, "हम दुनिया के उस हिस्से की बात कर रहे हैं जहां लोग अपना पूरा साल महज 350 डॉलर यानी करीब 22 हजार रुपए में गुजारते हैं।" साल की शुरुआत में एसएम 100 ने यूरोपियन प्रोडक्ट डिजाइन अवॉर्ड में डिजइन फॉर सोसाइटी कैटिगरी में सिल्वर अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें