ब्रिटिश चैरिटी वाचडॉग ने हिंदू मंदिरों की राष्ट्रीय परिषद के खिलाफ एक अनुपालन मामले को सुनवाई के लिए खोल दिया है। राष्ट्रीय परिषद समूह द्वारा संसद परिसर में आयोजित एक सेमिनार में विवादित स्पीकर को आमंत्रित करने का आरोप लगाने के बाद चैरिटी वाचडॉग ने संस्था के खिलाफ यह कदम उठाया है।
ब्रिटेन में हिंदू मंदिरों और संगठनों का संरक्षण समूह ने ‘टॉलरेटिंग द असोलरेंट : यूरोप और भारत में हिंदू मानवाधिकारों का दुरुपयोग ’ नामक एक संगोष्ठी पर पश्चिम बंगाल स्थित हिंदू समिति के संस्थापक तपन घोष को आमंत्रित किया था। ब्रिटिश चैरिटी आयोग देश में पंजीकृत सभी धर्मार्थ संस्थानों की निगरानी करता है।
आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हिंदू मंदिरों की राष्ट्रीय परिषद के खिलाफ एक मुकदमे को खोला गया है। इससे जुड़े सभी ट्रस्टी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई का फैसला किया जाएगा।