तुर्की के इस्तांबुल शहर में हुए दो बड़े बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मरने वालों में अधिकतर पुलिस अधिकारी हैं। रिपोर्टों के मुताबिक 160 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पहला धमाका एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर खड़ी एक पुलिस बस को निशाना बनाकर किया गया। यह धमाका तुर्की की दो मशहूर फुटबॉल टीमों के बीच हुए मैच के एक घंटे बाद हुआ।
इसके कुछ देर बाद ही नजदीक के एक पार्क में एक आत्मघाती बम हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। दूसरे धमाके के बाद गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तुर्की के गृह मंत्री ने बताया कि इन धमाकों के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।