फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेग्जिट संकट और चुनावी झटके के बाद ट्रंप का टेरीजा को समर्थन

Mon, 12 Jun 2017 05:02 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन/वाशिंगटन 
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन चुनाव में शुक्रवार को मतगणना के बाद अंतत: यूरोपीय संघ को छोड़ने के लिए औपचारिक वार्ता शुरू करने की राजनीतिक स्पष्टता आ गई है। यह प्रक्रिया दस दिन में शुरू होनी है, जबकि प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने 10 सीट जीतने वाली उत्तरी आयरलैंड की डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी) के साथ संसद में त्रिशंकु सरकार की तैयारी कर ली है। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को मिले चुनावी झटके के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अमेरिकी समर्थन दिया है। जबकि ब्रेग्जिट संकट के बीच जर्मन चांसलर ने कहा है कि वह इस पर ‘जल्द चर्चा के लिए तैयार हैं।’
विज्ञापन


टेरीजा मे ने देश में उठ रही उनके इस्तीफे की मांग को दरकिनार करते हुए मध्यावधि चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने में नाकाम रहने के बावजूद डीयूपी की मदद से सरकार बनाने की तैयारी कर ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर टेरीजा से बात करके उन्हें अमेरिकी समर्थन दिया है। ट्रंप ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच विशेष संबंधों की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे ब्रिटेन के साथ साझा लक्ष्यों व हितों को लेकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। 

इस बीच ब्रेग्जिट यानी ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने संबंधी प्रक्रिया की घड़ी चल पड़ी है। यूरोपियन परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने चेतावनी के बाद जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी कह दिया है कि वह यूरोपीय संघ की सदस्य के बतौर ब्रेग्जिट पर चर्चा के लिए तैयार हैं और 27 देशों के हितों का समर्थन करते हुए यूरोपीय संघ में बने रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ब्रिटेन को सीमा की याद भी दिलाई। इससे पहले टस्क ने कहा था कि लंदन के पास ब्रेग्जिट वार्ता को पूरा करने के लिए सिर्फ मार्च-2019 की समय सीमा है, इसके बाद समझौते के फेल होने का खतरा बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

इस तरह गहरा सकता है ब्रेग्जिट पर संकट

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Africa Times
ब्रिटेन में आशंका है कि टेरीजा एक साल से ज्यादा पीएम नहीं रह पाएंगी और इसके बाद वे अगले चुनाव में पार्टी नेता भी नहीं रहेंगी। उनकी प्रबल जीत की उम्मीद लगाए यूरोपीय संघ के नेता भी जलवायु परिवर्तन और ट्रंप के साथ उनके रिश्तों को लेकर अनिश्चित हैं।

ऐसे में यदि टेरीजा मे निर्धारित दो साल की समय सीमा के भीतर ब्रेग्जिट प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाईं तो ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने पर संकट गहरा जाएगा और अनिश्चित माहौल के बीच मार्च-2019 तक टेरीजा के ब्रेग्जिट वार्ता प्रक्रिया के पूरा न करने की स्थिति में ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के बाहर नहीं हो पाएगा।

टेरीजा के निकटतम सलाहकारों का इस्तीफा

प्रधानमंत्री टेरीजा मे के दो निकटतम सलाहकार निक टिमोथी और फियोना हिल ने ब्रिटेन के चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के बहुमत खोने की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। टेरीजा मे के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ टिमोथी और हिल चुनाव में बहुमत नहीं जुटा पाने के लिए निशाने पर इसलिए भी थे क्योंकि इन्हीं दोनों ने टेरीजा को एकतरफा जीत का आश्वासन देते हुए मध्यावधि आम चुनाव के लिए आश्वस्त किया था।

रिपोर्टों के मुताबिक टेरीजा को उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के सहयोगियों ने अल्टीमेटम दिया था कि अगर वह नेतृत्व चुनौती को टालना चाहती हैं तो इस जोड़ी को जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें