फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में दो ट्रेनों की जबरदस्त टक्कर, सैकड़ो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की पुलिस का कहना है कि बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह दुर्घटना म्यूनिख़ से 60 किमी दूरी पर बसे दक्षिण-पूर्वी शहर एबलिंग में हुई। यह शहर पर्यटकों में काफ़ी लोकप्रिय है। जर्मन मीडिया के मुताबिक़ दुर्घटना के बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई और उसके कई डिब्बे पलट गए।

माना जा रहा है कि दोनों रेलगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हुई। राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस के प्रवक्ता स्टीफ़न सॉनटैग ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ''इस इलाक़े में हाल के सालों में हुआ यह सबसे बड़ा हादसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर इमर्जेंसी डॉक्टर, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर पहुँच गए हैं।'' उन्होंने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से पहले रोज़ेनहाएम और होल्ज़सेन के बीच हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें