फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन हमले की 10 बड़ी बातें : क्या अकेला था हमलावर ?

Thu, 23 Mar 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
संसद के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : EPA
विज्ञापन
लंदन में संसद के पास बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में एक हमलावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए हैं। पढ़िए हमले की 10 बड़ी बातें... 
विज्ञापन


1.बुधवार को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर एक हमलावर ने संसद के पास टेम्स नदी पर बने पुल वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर तेजी से कार दौड़ा दी। कम-से-कम दो लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद यह कार संसद के बार की रेलिंग से जा भिड़ी।

2.हाथ में चाकू लिए हमलावर बाहर निकला और संसद परिसर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोका। एक पुलिसकर्मी को उसने चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उस पुलिसकर्मी के पास कोई हथियार नहीं था।इसके बाद दूसरे हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को गोली मार दी।
विज्ञापन


3.हमले के वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। राजनेताओं, पत्रकारों और आगंतुकों को लगभग पांच घंटे तक संसद से बाहर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


4.संसद से लेकर पास की वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित दूसरी जगहों पर ले जाया गया।

5.आतंकवादी हमले में अभीतक एक हमलावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए।

6.ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा ने कहा है कि केवल एक हमलावर था। उसकी पहचान अभी नहीं बताई गई है।

7.पुलिस का कहना है कि वो हमलावर के बारे में जानते हैं, और वे अभी उसके सहयोगियों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

8.पुलिस ने ये भी कहा है कि संसद के बाहर हुए हमले का संबंध इस्लामी कट्टरता से हो सकता है। घायलों में तीन और पुलिसकर्मी शामिल हैं जो एक समारोह से लौट रहे थे और वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर चल रहे थे।

9.एक महिला को टेम्स नदी से बचाया गया। वो गंभीर रूप से घायल है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वो पुल से नदी में कैसे गिरी। 

10.आज संसद की दोनों सदनों की बैठक नियमित समय पर ही शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें