फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉटलैंड के एंगस को मिला इकोनॉमिक्स का नोबेल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के एंगस डीटों ने इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीत लिया है। पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम के रॉयल स्वीडिश एकाडेमी ऑफ साइंसेस में सोमवार को हुई जिसमें माइक्रो इकोनॉमिस्ट एंगस को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए लिए चुना गया।
विज्ञापन


एंगस को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उपभोग, गरीबी और कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। एंगस पहली बार अपनी उपभोक्ता मांग पर बनाए गए मॉडल 'आलमोस्ट आइडियल डिमांड सिस्टम' से चर्चा में आए थे। यह मॉडल उन्होंने जॉन मुलर के साथ मिलकर बनाया था।

एंगस ब्रिटिश एकाडेमी और अमेरिकन एकाडेमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से भी जुड़े हुए हैं। अपने सराहनीय काम के लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कौन हैं डीटों

डीटों का जन्म स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में हुआ था और इनकी शुरुआती शिक्षा फेटिस कॉलेज से हुई। आगे की पढ़ाई के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए जहां उन्होंने जहां से उन्होंने बीए, एमए और पीएचडी की उपाधि ली।

प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में आने से पहले वह यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टन में इकोनोमेट्रिक्स के प्रोफेसर थे। इसके बाद वह 1983 में प्रिंस्टन चले आए। डीटों को इकोनॉमिक साइंस के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई मॉडलों का प्रतिपादन भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें