बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने कहा है कि राजधानी ब्रसेल्स में पिछले हफ्ते पेरिस में हुए चरमपंथी हमलों जैसे हमले की चेतावनी मिली है जिसके चलते ब्रसेल्स को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है।
प्रधानमंत्री मिशेल के मुताबिक इस बात का डर है कि हथियार और विस्फोटकों से लैस कई लोग हमला कर सकते हैं, यहां तक कई जगहों पर हमला कर सकते हैं।
पिछले हफ्ते पेरिस में हुए हमलों में 130 लोग मारे गए थे और बताया जा कहा है कि हमलावरों में से कुछ ब्रसेल्स में ही रहते थे। यहां तक प्रमुख संदिग्ध सलाह अब्देस्लाम के बारे में कहा जा रहा है कि वो भी बेल्जियम ही लौटकर गया है। अब्देसलाम की जोर शोर से तलाश चल रही है।