फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारे आस-पास सिर्फ लाशें ही लाशें हैं'

विज्ञापन
फ्रांस के नीस शहर में हमले को सुर्खि़यां बनाया - फोटो : Agency
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अख़बारों ने फ्रांस के नीस शहर में हमले को सुर्खि़यां बनाया है। गुरुवार रात बैस्टील डे के आयोजन के बीच एक ट्रक लोगों की भीड़ में घुस गई औक ड्राइवर उसे दो किलोमीटर दूर तक दौड़ाता रहा जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने इसे एक चरमपंथी हमला बताया है। फ्रांस के अख़बार ले पेरीज़ियन ने लिखा है, 'नीस में दहशत।' द गार्डियन ने लिखा है कि फ्रांस के टीवी स्टेशन बीएफ़एम और स्थानीय अख़बार नीस-मैटिन की रिपोर्टों के मुताबिक़ ट्रक का चालक 31 वर्षीय शख्स है जिसके पास फ्रांस और ट्यूनिशिया की नागरिकता है। बीएफ़एम ने पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा है कि ट्रक में एक पहचान पत्र मिला है। रिपोर्टों के मुताबिक़ ये शख्स नीस का रहने वाला है। द गार्डियन के मुताबिक़ नीस के राज्य प्रमुख ने कहा है कि शहर में शनिवार से शुरू होने वाला जैज़ फेस्टिवल और मशहूर अमरीकी गायिका रिहाना के शुक्रवार शाम को होने वाले कंसर्ट को रद्द कर दिया गया है। ब्रिटेन के अख़बार द डेली टेलिग्राफ़ ने लिखा है कि फ्रेंच रिविएरा में चरमपंथी हमले में कई लोगों की मौत हुई है। नीस मैटिन अख़बार के पहले पन्ने पर तस्वीर के साथ लिखा है,' नीस में संहार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक़धारियों ने लोगों पर गोलियां चलाईं

फ्रांसुआ ओलांद ने इसे एक चरमपंथी हमला बताया - फोटो : Agency
द डेली मेल ने लिखा है कि नीस में क़रीब एक मील तक ट्रक आतिशबाज़ी का आनंद ले रहे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को कुचलता रहा, फिर बंदूक़धारियों ने लोगों पर गोलियां चलाईं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने चश्मदीदों के अनुभवों पर एक रिपोर्ट में लिखा है कि एक लाल एंबुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और उसके चालक ने बाहर उतरकर पूछा, ''घायल लोग कहां हैं?'' दो लोगों ने जवाब दिया, 'हमारे आस-पास सिर्फ लाशे ही लाशें हैं।'' ये दोनों एक युवा को सांत्वना दे रहे थे जो अपनी मां के शव के पास रो रहा था और अल्लाह से उसे जन्नत नसीब करने की गुहार लगा रहा था। इस रिपोर्ट के मुताबिक़ ट्रक का शिकार बनने वाली पहली शख़्स एक मुस्लिम महिला थी। उसके दो बेटे और दूसरे परिवार वाले उसके पास खड़े रो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें