फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलैंड में कड़ाके की ठंड से 10 लोगों की मौत

Tue, 10 Jan 2017 03:02 AM IST
एजेंसी/ वारसा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Reuters
विज्ञापन
यूरोप में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पोलैंड में ठंड से तकरीबन 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि नवंबर से देश में हाइपोथर्मिया बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। तापमान कुछ क्षेत्रों में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। 
विज्ञापन


रविवार के दिन पोलैंड में ठंड से ज्यादा लोग मरे। राष्ट्रीय सुरक्षा केंद्र ने कहा कि 10 लोगों की मौत ठंड से हुई। एक नवंबर से हाइपोथर्मिया पीड़ितों की संख्या 65 पहुंच गई है। पुलिस ने लोगों से हाइपोथर्मिया से जूझ रहे लोगों की मदद करने को कहा है। खासकर जिनके पास घर नहीं है। पिछले जाड़े में पोलैंड में 77 लोगों की मौत हुई थी जबकि 2013-14 और 2012-13 में यह संख्या क्रमश: 78 और 177 थी। पूरे यूरोप में ठंड का कहर जारी है और तकरीबन 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कई लोग बेघर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें