फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन में एक लड़ाकू जेट विमान सैन्य अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है लॉस लेएनॉस में वायु सेना के अड्डे पर हुई इस दुर्घटना में 10 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों का कहना है कि ग्रीक एफ- 16 दूसरे विमानों से जा टकराया जिसके बाद धमाका हो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस विमान के पायलट ने उड़ान भरते वक्त गलती की जिसकी वजह से ये दुर्घटना घटी। इस घटना में दोनों पायलट की मौत हो गई है।

अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से छह की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने बताया कि एफ-16 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद नीचे आ गया और पार्किग क्षेत्र में आकर क्रैश हो गया। दुर्घटना के दौरान वो वहां खड़े कई विमानों से जा टकराया।
विज्ञापन


स्पेन के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मारे गए ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ये विमान नेटो के सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें