फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की ड्रेस नीति के विरोध में लड़कों ने पहनी स्कर्ट

Fri, 23 Jun 2017 06:16 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में किशोरों ने एक स्कूल की ड्रेस नीति ‘नो शॉर्ट्स’ को हरा दिया। इसका विरोध कर रहे छात्र स्कर्ट् में स्कूल पहुंचे। अब स्कूल प्रशासन इस नीति पर फिर से विचार करने को तैयार है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि इंग्लैंड में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में छात्रों को फुल ड्रेस में पहनने पर काफी दिक्कत हो रही है। यह मामला एक्सेटर स्थित आईएससीए अकादमी का है। 

छात्रों ने जब स्कूल की इस नीति पर प्रधानाचार्य से बात की तो उन्होंने में मजाक में कहा कि अगर वे चाहते हैं तो स्कर्ट पहन कर आ सकते हैं। इसके बाद कुछ छात्र स्कर्ट में पहुंचे। इसके लिए उन्होंने अपनी सहपाठी छात्राओं से स्कर्ट उधार लिया था। 
विज्ञापन


एक छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा गर्मी से काफी परेशान रहता था, लेकिन स्कर्ट में वह काफी आराम महसूस कर रहा है। दूसरी महिला ने कहा कि उसका बेटा निक्कर (छोटा पैंट) पहनना चाहता था, लेकिन उससे कहा गया कि ऐसा करने पर दंडित किया जाएगा। 

स्कूल की प्रधानाचार्य एईमी मिशेल ने छात्रों से कहा, ‘अगर पसंद है तो आप लोग स्कर्ट पहन सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह स्कूल के नियम का मजाक बनाया जा रहा है।’ उन्होंने बताया कि अधिकतर बच्चे स्कर्ट पहनकर स्कूल आने की योजना बना रहे हैं। मिशेल ने कहा कि छात्रों और उनके माता-पिता से राय-मशविरा करने के बाद फिर से स्कूल प्रशासन अपनी ड्रेस नीति पर पुनर्विचार करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें