फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंटेनेग्रो के अमेरिकी दूतावास परिसर में बम फेंक खुद को उड़ाया

Fri, 23 Feb 2018 04:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोडगोरिका
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो की राजधानी पोडगोरिका स्थित अमेरिकी दूतावास पर एक अज्ञात व्यक्ति ने विस्फोटक फेंकने के बाद खुद को भी विस्फोट से उड़ा लिया। मोंटेनेग्रो सरकार ने बृहस्पतिवार को इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि यह घुटना बुधवार मध्य रात्रि के करीब हुई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने विस्फोट की दो आवाजें सुनीं। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस घटना की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने इस पर विस्तार से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को अगले आदेश तक दूतावास में नहीं आने की चेतावनी जारी कर दी है। 

इस चेतावनी को जारी करते हुए दूतावास ने अपने वेबसाइट पर कहा कि दूतावास में फिलहाल सुरक्षा की समस्या है। लिहाजा अगली सूचना तक अमेरिकी नागरिक दूतावास से दूर रहें। पुराने युगोस्लाव रिपब्लिक का हिस्सा रहे मोंटेनेग्रो नाटो में पिछले वर्ष मई में शामिल होने वाला 29वां देश था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें