फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस: चाकू लेकर म्यूजियम में घुस रहे युवक को सिपाही ने मारी गोली

Fri, 03 Feb 2017 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Louvre Museum
विज्ञापन
फ्रांस के पेरिस में एक सिपाही के एक शख्स पर गोलियां चलाने की घटना सामने आयी है। प्रशासन का दावा है कि जिस शख्स पर सिपाही ने गोलियां चलाईं वह एक चाकू लेकर घायल हालत में पेरिस के Louvre museum में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


साथ ही वह अल्लाह-हू-अकबर भी बोल रहा था। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि उस शख्स के हाथ में एक सूटकेस भी था।

साथ ही उसने एक सिपाही को जख्मी भी कर दिया था। सूटकेस में क्या था और वह युवक कौन था इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना पर फ्रांस के सुरक्षा मंत्री ने कहा कि ये सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। 
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं कई आतंकी घटनाएं

Louvre Museum
पेरिस पुलिस प्रमुख का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है वह युवक आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं पुलिस चीफ ने बताया ‌कि युवक के पास दो बैगपैक थे लेकिन उसने किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस ने बताया है कि इलाके को खाली करवा लिया गया है।

गौरतलब है की पेरिस का Louvre museum शहर के बीचों बीच स्थित है और पेरिस आने वाले टूरिस्टों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में फ्रांस में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं,उनको देखते हुए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें