कुत्तों को मनुष्यों के हंसते-मुस्कुराते चेहरे ही उनकी ओर आकर्षित करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार यह सब ऑक्सीटोसिन हार्मोन के कारण होता है। इसे लव हार्मोन भी कहते हैं। यह प्रेम और विश्वास की बातचीत में एक महत्वपूर्ण कारक है।
फिनलैंड में हेलसिंकी यूनिवर्सिटी के सान्नी सोम्पी ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि ऑक्सीटोसिन हार्मोन कुत्ते के देखने के हावभाव के अनुसार उसे प्रभावित करता है।’ फ्रंटायर इन साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में 43 कुत्तों को कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ गुस्सैल और हंसते हुए लोगों के चहरे दिखाए गए।
प्रत्येक कुत्ते पर दो बार परीक्षण किया गया। एक बार ऑक्सीटोसिन के प्रभाव में और एक बार ऑक्सीटोसिन प्रभाव के बगैर। इस दौरान कुत्तों की नजर को आई-ट्रेकिंग डिवाइज की मदद से मापा गया। यह पाया गया कि ऑक्सीटोसिन के प्रभाव के तहत कुत्तों को मुस्कुराते हुए चेहरों में अत्याधिक दिलचस्पी थी।