फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी भी कर सकती है बच्चों की ‘स्मार्ट गुड़िया'

Sun, 19 Feb 2017 04:24 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
विज्ञापन
स्मार्ट गुड़िया
विज्ञापन
‘केयला’ नाम से हल्के सुनहरे रंग की एक गुड़िया है। उसकी आंखें चमकदार हैं और वह अपनी पसंद के बारे में बात भी करती है। यह गुड़िया खेल-खेल में दुनिया से जुड़े मसलों के बारे में इंटरनेट एक्सेस करके सही जवाब भी देती है। यह ‘स्मार्ट गुड़िया’ बच्चों की सारी बातें छुपकर सुन भी सकती है। इसी कारण जर्मनी में देश की टेलीकम्युनिकेशन निगरानी संस्था ‘दि फेडरल नेटवर्क’ एजेंसी ने देश के माता-पिताओं को चेतावनी दी है कि वे सावधान रहें, क्योंकि हैकर्स इसका उपयोग निजी सूचनाएं और रिकॉर्डिंग चुराने में कर सकते हैं।
विज्ञापन


जर्मनी की इस सरकारी एजेंसी ने अभिभावकों से इस स्मार्ट गुड़िया को नष्ट करने के निर्देश देते हुए कहा है कि वह खुद भी दुकानों और मॉलों से इसे वापस लेने जा रही है। फेडरल एजेंसी के मुताबिक वह इस गुड़िया को पूरे जर्मनी में प्रतिबंधित किया गया है। 

दरअसल शोधकर्ताओं का कहना है कि हैकर इस गुड़िया के असुरक्षित ब्लूटुथ के जरिए बच्चों से बातें भी कर सकते हैं और उनकी बातें सुन भी सकते हैं। ‘माय फ्रैंड केयला’ नाम की इस स्मार्ट गुड़िया की विक्रेता कंपनी ने भी माना है कि हैकिंग के छोटे-मोटे मामले आए थे, लेकिन यह हैकिंग विशेषज्ञों ने की थी, जबकि विशेषज्ञों की चेतावनी है कि अभी तक हैकिंग के खतरे का समाधान नहीं निकाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरह की निजी सूचनाएं हो सकती हैं सार्वजनिक

स्मार्ट गुड़िया
जर्मनी की फेडरल नेटवर्क एजेंसी के अध्यक्ष जॉकन होमान ने कहा कि - ‘इसके ऑब्जेक्ट्स में छुपे हुए कैमरा अथवा माइक्रोफोन लगे हैं जिनमें हर निजी सूचना के सार्वजनिक होने का जोखिम है। एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह स्मार्ट गुड़िया यूरोपीय संघ से जुड़े डाटा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रही है।’ हालांकि इसकी निर्माता कंपनी ‘जेनेसिस टॉयज’ ने अभी इस चेतावनी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिका व यूरोपीय संघ में कई शिकायतें भी हुईं दर्ज
माय फ्रैंड केयला नामक इस स्मार्ट गुड़िया की कमजोरी का पता जनवरी-15 में लगा था। तब अमरीका व यूरोपीय संघ उपभोक्ता समूहों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं। यूनिवर्सिटी ऑफ सारलैंड के छात्र स्टीफन हेसल ने ‘माय फ्रैंड केयला’ को लेकर कानूनी सवाल खड़े करते हुए कहा कि 10 मीटर के घेरे में ब्लूटूथ एनेबल्ड डिवाइस द्वारा केयला को जोड़ा जा सकता है, यानी कोई भी गुड़िया के साथ खेल रहे बच्चे की जासूसी कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें