फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नींद लेना पुरुषों के लिए खतरे की घंटी, अध्ययन का दावा

Tue, 28 Aug 2018 01:26 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
1
विज्ञापन

यदि आप रात में कम नींद लेते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। पांच घंटे से कम समय के लिए सोने वाले अधेड़ उम्र के पुरुषों में दिल का दौरा पड़ने या आघात होने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। 

विज्ञापन


पहले के अध्ययन में इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं थे कि क्या कम नींद लेने का संबंध भविष्य में दिल की बीमारी होने से जुड़ा है। इस बार 50 वर्ष की आयु वाले पुरुषों पर यह का अध्ययन किया गया है। 

स्वीडन में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के मोआ बेंगटसन ने कहा, ‘अत्याधिक व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए सोना समय बर्बाद करने जैसा हो सकता है लेकिन हमारे अध्ययन के अनुसार कम नींद लेने से भविष्य में दिल की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि यह अध्ययन बताता है कि नींद बेहद जरूरी है और यह हम सभी के लिए खतरे की घंटे होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें