फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडनः रेस्तरां में गोलीबारी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी शहर गोथनबर्ग के एक रेस्तरां में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। स्वीडन की पुलिस के मुताबिक़, बुधवार को देर शाम हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पुलिस ने एक बयान में बताया कि बुधवार को हुई इस गोलीबारी में एक स्वचालित हथियार, शायद कलाश्निकोव राइफ़ल, का इस्तेमाल किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह गोलीबारी गैंग वॉर की वजह से भी हो सकती है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्वीडन के एसवीटी चैनल को बताया कि दो लोग रेस्तरां में आए और उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी। यह हमला तब हुआ जब ग्राहक रेस्तरां में एक फ़ुटबॉल मैच देख रहे थे। बंदूकधारी हमला करने के बाद भाग गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और इस हत्या की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें