फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण मामला: शिल्पा शेट्टी के पूर्व पीआर गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2012 09:47 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समय बॉलीवुड हीरोइन शिल्पा शेट्टी की पब्लिसिटी या जनसंपर्क का काम संभालने वाले ब्रिटेन के जाने-माने जनसंपर्क विशेषज्ञ मैक्स क्लिफर्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक पब्लिक रिलेशंस एक्पर्ट क्लिफ़र्ड को यौन अपराधों के कुछ पुराने मामलों की जांच कर रही लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इस जांच को ऑपरेशन यूट्री का नाम दिया गया है।

वर्ष 2007 में शिल्पा शेट्टी ने ब्रितानी रियलिटी शो बिग ब्रदर जीता था जिसके बाद उन्होंने अपने जनसंपर्क का काम संभालने के लिए मैक्स क्लिफ़र्ड के साथ अनुबंध किया था। बिग ब्रदर की तर्ज़ भारतीय टीवी पर बिग बॉस रियलिटी शो शुरु हुआ था।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड यार्ड का कहना था कि उसके अधिकारियों ने एक व्यक्ति को 'यौन अपराधों के संदेह' पर गिरफ्तार किया है और उन्हें सेंट्रल लंदन पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

ऑपरेशन यूट्री
लेकिन मैक्स क्लिफ़र्ड की गिरफ्तारी का पूर्व बीबीसी प्रस्तुतकर्ता जिमी सेविल के खिलाफ़ आरोपों से संबंध नहीं है।
मैक्स क्लिफ़र्ड ब्रितानी मीडिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं और छठे ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे ऑपरेशन यूट्री के तहत पूछताछ की गई है।

जिमी सेविल के अपने रेडियो करियर के दौरान बच्चों और युवाओं के यौन शोषण के आरोप सामने आने के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने यौन अपराधों के पुराने मामलों की जांच के लिए ऑपरेशन यूट्री शुरु किया।

जांच के पहलू
इस जांच के तीन पहलू हैं। एक पहलू जिमी सेविल मामले की जांच से जुड़ा है और दूसरा 'सेविल और अन्य लोगों' के खिलाफ़ आरोपों से जुड़ा है। इस जांच का तीसरा हिस्सा उन लोगों के खिलाफ़ तथाकथित आरोपों से जुड़ा है जिनका जिमी सेविल मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

स्कॉटलैंड यार्ड का कहना था कि अधिकारियों ने 7:40 जीएमटी पर एक व्यक्ति को सरे में उसके घर से गिरफ्तार किया और ये गिरफ्तारी ऑपरेशन यूट्री के तीसरे वर्ग का हिस्सा थी।

ऑपरेशन यूट्री के तहत अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और छठे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
मैक्स क्लिफ़र्ड के अलावा गिरफ्तार किए गए चार लोग फ्रैडी स्टार, गैरी ग्लिटर, एक सेवानिवृत बीबीसी प्रोड्यूसर विलफ़्रेड डी एथ और एक रेडियो प्रसारक डेव ली ट्रैविस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें