फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: पुतिन को मिला बर्थडे गिफ्ट, विपक्षी नेता नावेलनी गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Alexei Navalny
विज्ञापन
रूस की कोर्ट ने सोमवार को विपक्षा नेता अलेक्सी नावेलनी को सजा सुनाई। उनको एक पब्लिक मीटिंग के दौरान बार बार कानून का उल्लंघन करने के कारण 20 दिन की जेल की सजा मिली। आपको बता दे अलेक्सी ही वह नेता हैं जो व्लीदिमीर पुतिन को रूस के अगले साल के चुनाव में हराना चाहते हैंं। 
विज्ञापन


पढ़ें: पुतिन का ऑर्डर, रूस ने समय से पहले नष्ट किए लगभग 40 हजार रासायनिक हथियार

नावेलनी ने कोर्ट में कहा कि ये फैसला पुतिन के जन्मदिन पर उनके लिए गिफ्ट है। कोर्ट द्वारा नावेलनी को दी गई सजा का मतलब है कि अब वह शनिवार को पुतिन के गृहनगर सेंट पीटर्सबर्ग में रैली नहीं कर पाएंगे। जबकि रसियन नेता पुतिन इस मौके पर अपना 65वां जन्मदिन मनाएंगे। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ कैंपेन चलाने वाले नेता नावेलनी को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था जबकि वो प्रांतीय शहर में एक रैली में जाने की तैयारी कर रहे थे। नावेलनी ने अपने ट्वीट में कहा कि अोल्ड मैन पुतिन हमारी रैलियों से डरे हुए हैं, इसलिए उन्होंने मुझे नजरबंद करवाकर खुद के जन्मदिन पर गिफ्ट दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: रूस ने कहा, उत्तर कोरिया घास खा लेगा, लेकिन परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा 

नावेलनी ने बताया कि वह अगले साल मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होना चाहते हैं लेकिन चुनाव अधिकारियों का कहना है कि वह इस योग्य नहीं हैं। वहीं पुतिन ने 1999 से रूस का नेतृत्व किया है, और इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अगले 6 साल का कार्यकाल भी पूरा करेंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें