फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी फाइटर जेटों ने अमेरिकी बॉम्बर को दौड़ाया, बॉर्डर के पास भर रहा था उड़ान

Tue, 06 Jun 2017 08:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
रूसी फाइटर जेटों ने अमेरिकी बंबर को दौड़ाया, बॉर्डर के पास भर रहा था उड़ान - फोटो : Youtube
विज्ञापन
रूसी वायुसेना के फाइटर जेटों ने अमेरिकी बमबर्षक विमान को बॉर्डर के समीप दौड़ा लिया। रुसी रेडार ने अमेरिकी बॉम्बर यूएस बी-52 को रूसी वायुसीमा में घुसपैठ की कोशिश करते हुए पकड़ा, जिसके तुरंत बाद रूसी फाइटर जेटों ने उड़ान भरी और अमेरिकी यान को रूसी सीमा से काफी दूर तक खदेड़ कर ही दम लिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


रूसी वॉयुसेना में आज भी अहम स्थान रखने वाले अग्रिम मोर्ट के फाइटर जेट एसयू-27(सुखोई) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ये घटना मंगलवार सुबह की है, जिसमें बाल्टिक सागर के ऊपर रूसी वायुसीमा में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी यान को रूसियों ने रेडार पर पकड़ा था।

ऐसी ही एक घटना के तहत सितंबर में अमेरिकी नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट को रुसियों ने इंटरसेप्ट किया था। उसे भगाने के लिए रुसी फाइटर जेट ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट के सिर्फ 10 फुट उंचाई यानि 3 मीटर तक की उंचाई तक पहुंच गए थे, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने असुरक्षित कहा था। वो घटना काले सागर के ऊपर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना के तहत पिछले साल रूसी जेटों ने अमेरिकी विमानवाहक लड़ाकू पोत डोनल्ड कुक के सिर्फ 30 फुट की उंचाई पर उड़ान भरी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें