फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस: सेंट पीटर्सबर्ग के सुपर मार्केट में ब्लास्ट, कई घायल

Wed, 27 Mar 2019 07:42 PM IST
तिवारी अभिषेक टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

 रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से एक बड़े धमाके की खबर सामने आई है। हादसे का कई लोग शिकार बने हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक  ब्लास्ट सेंट पीटर्सबर्ग के सुपर मार्केट में हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विस्फोट में किसी के मरने की अभी तक कोई खबर नहीं है, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 10 अन्य दुकानदार भी घायल हुए बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


 मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे की पुष्टि रूसी पुलिस के द्वारा की गई है।
 

 विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें