फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-किम मुलाकात से पहले सनकी तानाशाह को रूस ने बुलाया

Thu, 31 May 2018 06:39 PM IST
एजेंसी, मॉस्को
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच होने वाली ऐतिहासिक शिखर वार्ता से पहले रूस ने किम को अपने यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया पहुंचकर किम को यह निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने किम के साथ पहली बार उत्तर कोरिया में मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने किम से कहा, ‘रूस आइए, हम आपको देखकर बहुत खुश होंगे।’ लावरोव ने किम को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शुभकामनाएं भी दीं। 

पुतिन ने किम को कोरियाई प्रायद्वीप में शुरू की गई बड़ी पहलों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। रूसी एजेंसी ने कहा कि लावरोव पहले रूसी अधिकारी हैं जिनसे किम ने मुलाकात की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं के मुलाकात की एक तस्वीर भी जारी की है। तस्वीर में दोनों नेता हाथ मिलाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया इस समय वैश्विक शक्तियों के साथ अपने रिश्ते सुधारने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसी संबंध में पिछले महीने उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने रूस में लावरोव से मुलाकात की थी। 

बता दें कि ट्रंप और किम के बीच इस महीने होने वाली मुलाकात से पहले अमेरिकी और उत्तर कोरियाई राजनयिकों के बीच बुधवार को न्यूयॉर्क में एक मुलाकात हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने किम के विश्वासपात्र किम योंग चोल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें