फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए किसानों ने पुलिस पर दूध बरसाया

Tue, 27 Nov 2012 09:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध की कम कीमतों के विरोध में हजारों आक्रोशित किसानों ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद के नुमाइंदों और पुलिस पर दूध बरसाया। मामला है बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स का यहां ये किसान अपने साथ सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर आए थे। इन ट्रैक्टरों में भरा था कई लीटर दूध, जिसकी पुहार ने पुलिस को परेशान कर दिया।
विज्ञापन


यूरोपीय यूनियन के अधिकारियों ने इन किसानों को रोकने की कोशिश की जो दूध के दाम 25 प्रतिशत बढ़ाने की मांग कर रहे थे। यहां दूध का उत्पादन ज्यादा है और खपत कम, नतीजा ये कि दूध को लागत मूल्य से भी कम दाम पर बेचने की नौबत है।

लागत ज्यादा कीमत कम
किसानों का नेतृत्व कर रहे यूरोपीय मिल्क बोर्ड का कहना है कि छोटे किसानों को दूध का धंधा छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बोर्ड का कहना है कि बेल्जियम में एक लीटर दूध थोक में 0।26 यूरो के हिसाब से बिकता है जबकि इसकी उत्पादन लागत 0।40 यूरो आती है।
विज्ञापन


पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदर्शनकारी किसान यूरोपीय संसद की इमारत तक जा पहुंचे जहां उन्होंने इमारत और पुलिस दोनों को दूध से नहला दिया। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, बेल्जियम के एक किसान जुलियन का कहना है कि  राजनीति हमें वाकई मार रही है। सब इसी तरह जारी रहा तो हम बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें