फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिटलर के पास थी खजाने और हथियारों से लदी सोने की ट्रेन, पोलैंड ने शुरू की खोज

Thu, 18 Aug 2016 02:24 AM IST
एजेंसी, वारसॉ
विज्ञापन
हिटलर - फोटो : getty
विज्ञापन
पोलैंड समेत दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी ‘नाजी गोल्ड ट्रेन’ की खोज शुरू हो गई है। दक्षिण-पश्चिम पोलैंड में ट्रेन की तलाश में खुदाई की जा रही है। वालब्रिच के समीप हो रही इस खुदाई में चार दिन के भीतर किसी बड़े रहस्य से पर्दा उठ सकता है। 
विज्ञापन


नाजी गोल्ड ट्रेन 1945 में वालब्रिच की पहाड़ियों के आसपास सुरंग में उस वक्त लापता हो गई थी, जब रेड आर्मी आगे बढ़ रही थी और नाजी सेना भाग रही थी। खोजकर्ताओं का दावा है कि इस ट्रेन में अकूत खजाना और हथियार हैं। हालांकि कुछ विशेषज्ञ इस दावे को खारिज करते हैं। 

बताया जा रहा है कि नाजी गोल्ड ट्रेन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक सुरंग में गायब हो गई थी। इसमें रखा सोना लूटकर हासिल किया गया था। नाजी सेना ने वालब्रिच में कई मील लंबी सुरंग बनाई थी, जिसमें ट्रेन के गुम होने का दावा किया जाता है। इस ट्रेन को तलाशने की कोशिश की गई थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें