जर्मनी की राजधानी बर्लिन के एलेक्जेडरप्लस स्क्वॉयर में एक ऐसी घड़ी लगी है जो एक साथ दुनिया के 148 प्रमुख शहरों का समय बताती है। इस घड़ी का नाम है 'यूरेनिया वर्ल्ड क्लॉक'।
विज्ञापन
50 साल पहले लगाई गई थी
2 of 7
इस घड़ी को शहर में 30 सितंबर 1969 को स्थापित किया गया था और कुछ ही दिनों में इसके 50 साल पूरे होने वाले हैं।
विज्ञापन
एल्यूमीनियम की प्लेट से बनी है घड़ी
3 of 7
इस घड़ी के निर्माण में ज्यादातर एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। यह एक साथ अलग-अलग शहरों का समय बताती है। यह एक बार में दुनिया के 148 शहरों का समय बताती है।
मिलने जुलने की पसंदीदा जगह
4 of 7
इस घड़ी से ये जगब बेहद ही खूबसूरत लगती है। यह जब से यहां लगी है तभी से बर्लिनवासियों के लिए मिलने जुलने की पसंदीदा जगह बनी हुई है।
विज्ञापन
आसपास की बिल्डिंगों की पहचान बनी हुई है ये
5 of 7
घड़ी के आसपास बनी बिल्डिंगों की पहचान के लिए भी इसी घड़ी का नाम लिया जाता है। इसी घड़ी के कारण दुनियाभर के लोगों का ध्यान इस जगह की ओर आकर्षित हुआ है। अभी तक इसका कई बार नवीनीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद किया गया घड़ी बनाने का फैसला
6 of 7
साल 1966 में यहां द्वितीय विश्व युद्ध के पहले की घड़ी के अवशेष मिले थे। इसी के बाद शहर के परिसर ने एक और घड़ी बनाने की योजना बनाई। जो कि दुनिया का प्रतिनिधित्व करे।
घड़ी बनाने का फैसला करने के बाद बर्लिन शहर के डिजाइनर एरिक डॉन को यूरेनिया वर्ल्ड क्लॉक डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी गई। आज ये पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुकी है।