फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों का आईएस के खिलाफ मोर्चा, कई संदिग्ध एकाउंट किए सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हमलाकर 129 लोगों को मौत की नींद सुलाकर जंग का ऐलान करने वाले कट्टरपंधी संगठन के खिलाफ कुछ अज्ञात लोगों ने मोर्चा खोल दिया। इस कड़ी में ये लो संदिग्ध कट्टरपंथियों की निजी जानकारियां सार्वजनिक कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने ऐसे ट्विटर एकाउंट्स की भी सूची बना कर सार्वजनिक की है जो यूरोप में इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। इनमें एक ऐसे व्यक्ति की भी जानकारी दी गई है जिसने जो यूरोप में आईएस की पैठ बनाने के लिए युवकों की भर्ती करता है। हैकरों ने इसकी जानकारी के अलावा इसका पता भी सार्वजनिक किया है।

इन लोगों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अब तक कई अकाउंटों और कुछ वेबसाइटों को बंद किया या करवाया है। हैकरों के ग्रुप से जुड़े एक अकाउंट में इस बात का दावा किया गया है कि उन्होंने अब तक कट्टरपंथियों से जुड़े 5,500 अकाउंट इंटरनेट से हटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

पेरिस हमले में 129 लोगों के मारे जाने के बाद इन लोगों ने सबसे पहले सोशल मीडिया को निशाना बनाया और इस बात की तह तक गए कि आखिर ऐसे कितने सक्रिय अकाउंट हैं जिनसे यूरोप में कट्टरपंथी अपने पैर जमा रहे हैं।

हालांकि, अब तक स्वतंत्र और आधिकारिक रूप से इन बंद किए गए एकाउंटों की पुष्टि नहीं हो पाई है। इन लोगों ने पहले भी इस तरह के आंकड़े उपलब्ध कराए थे लेकिन उनमें से कुछ आंकड़े गलत साबित हुए थे।

इन लोगों ने यूरोप में चार्ली हेब्दो मैगजीन पर हुए आतंकी हमले और उसमें 12 लोगों की मौत के बाद कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ मोर्चा खोला था। उसके बाद पेरिस में हुए हमले से इन लोगों की सक्रियता और बढ़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें