फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेक्स गैंग ब्रिटेन में श्वेत लड़कियों को बना रहे निशाना

Mon, 11 Dec 2017 05:48 AM IST
एजेंसी, लंदन 
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार या यौन उत्पीड़न करने से पहले लड़कियों को शराब या नशीली दवाएं देने वाले पाकिस्तानी मूल के लोगों का गैंग ऐसा अपनी एशिर्याई पहचान के कारण करता है क्योंकि वह ब्रिटिश समाज में घुल-मिल पाने में विफल रहा है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन


कट्टरपंथ-विरोधी चिंतकों की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि आधुनिक ब्रिटिश समाज में ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल के लोगों को शामिल करने के लिए अधिक सरकारी सहायता की आवश्यकता है। 

‘ग्रुप बेस्ड चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉयटेशन : डिसेक्टिंग गैंग्स’ रिपोर्ट के एक लेखक मुना आदिल ने कहा कि हमने सोचा था कि इस अपराध में एशियाई लोगों के शामिल होने के अति प्रचारित मीडिया के दृष्टिकोण को हम गलत साबित कर देंगे। लेकिन जब हमारे सामने नतीजे आए तब हम चिंतित और निराश हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मूल से होने के कारण हम दोनों के लिए यह विषय बहुत ही व्यक्तिगत और चिंतित करने वाला था।
विज्ञापन


पढ़ें: दोस्त को न्यूड फोटो भेजती थी गर्लफ्रेंड, सह न पाया युवक और ऐसे लिया बदला

क्विलियम ने अज्ञात गैंग्स द्वारा अंजाम दिए गए 2005-17 के बीच के 58 मामलों की जांच की जिसमें 264 लोगों को दोषी ठहराया गया था। नतीजों में पाया गया कि जिन लोगों को दोषी पाया गया था उनमें से 222 लोग या 84 फीसदी लोग एशियाई मूल के थे। वहीं उन्होंने देखा कि उनमें से अधिकतर पाकिस्तानी विरासत के थे। इनमें से केवल 22 अश्वेत और 18 श्वेत थे जबकि दो दोषियों की जातीय पहचान नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें