फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में खत्म हो चुकी है पाक की भूमिका- पूर्व रॉ प्रमुख

Mon, 09 Oct 2017 01:24 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
 रॉ के एक पूर्व प्रमुख ने कश्मीर में पाक की किसी भी तरह की भूमिका बचे होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में भारत ने कश्मीर में बहुत से गलत कदम उठाए मगर फिर भी कश्मीर मुद्दे पर पाक की कोई भी महत्वपूर्ण भूमिका नहीं बची है।
विज्ञापन


अमरजीत सिंह दुलत ने 1999-2000 में रॉ प्रमुख के रूप में अपनी सेवा दी थी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। कश्मीर की समस्याओं को इसमें शामिल सभी समूहों के मध्य बहुत ही सभ्य तरीके से हल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत के खिलाफ कश्मीर में अलगाव की भावना है तो भी पाकिस्तान के लिए कोई प्यार नहीं पनप गया है।

 पाकिस्तान बहुत पहले ही कश्मीर समीकरण से दूर जा चुका है और कश्मीरियों को इसका एहसास हो चुका है पाकिस्तान से उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिलने वाला है। दुलत शुक्रवार को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में ‘स्पाईमास्टर्स स्पीक : कैन इंटेलीजेंस एजेंसिस डू गुड? नामक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


दुलत ने कहा कि पिछले 15 महीनों में पाकिस्तान ने या पाकिस्तान में कश्मीर का कोई उल्लेख नहीं हुआ लेकिन पिछले 15 महीनों में कश्मीर में हमने जो गलतियां की उसकी वजह से पाकिस्तान फिर इसे उठाने लगा है। कश्मीर में युवाओं की हत्या और सुरक्षा बलों पर होने वाली हिंसा को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। दुलत ने जोर देते हुए कहा कि अधिक दबाव कोई सही जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें