फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सदी बाद हुआ बेटी का जन्म

Sat, 15 Dec 2012 02:34 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ब्रिटिश परिवार में एक सदी बाद लड़की पैदा हुई है। इस नन्ही परी ने पूरे घर में वो खुशियों भर दी है जिसके लिए ब्रिटेन का जेनकिन्स परिवार वर्षों से तरस रहा था।
विज्ञापन


अवेन विनिथ जेनकिन्स साउथ वेस्ट वेल्स के जेनकिन्स परिवार में 103 साल बाद पैदा होने वाली बच्ची है। अवेन से पहले 1909 में इस परिवार में किसी लड़की ने जन्म लिया था।

बच्ची के जन्म से परिवार आश्चर्यचकित है, उनका कहना है कि दरअसल एक बच्ची का जन्म कितना दुर्लभ है ये वो सही मायने में जानते हैं।

103 साल बाद
अवेन के पिता एमवर कहते हैं, “लड़की का जन्म लेना अदभुत था।” वो कहते हैं, “हमें जैसे ही पता लगा कि लड़की का जन्म हुआ है तो हमने इस मसले पर बातचीत शुरू कर दी कि आखिरी बार हमारे घर में बच्ची कब पैदा हुई थी। पता लगा 103 साल पहले हमारे घर में लड़की पैदा हुई थी।”
विज्ञापन


अवेन का जन्म एक सप्ताह पहले हुआ है और जन्म के समय उसका वजन साढ़े तीन किलो से थोड़ा ज्यादा था।

अवेन के पिता अपनी बच्ची को देखकर काफी खुश हैं। वो कहते हैं, “वो शानदार है। रात भर सोती है, वो अपने भाई से कहीं ज्यादा अच्छी है।”

बच्ची के दादा हॉवेल जेनकिन्स कहते हैं, हमारे परिवार में आखिरी लड़की 1909 में मेरी बुआ पैदा हुई थी जिसका नाम सारा ऑलवेन था। उसके बाद मेरे पिता, उनके भाई सबको लड़के ही पैदा हुए थे। हमें भी बेटा हुआ लेकिन मेरे बेटे को बेटी हुई है।
विज्ञापन


बच्ची के जन्म से बच्ची के माता पिता तो खुश हैं और दादा दादी फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें