फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद में आवाज बुलंद करने वाली पहली भारतीय मुस्लिम महिला मंत्री बनीं नुसरत

Fri, 19 Jan 2018 03:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नुसरत गनी
विज्ञापन

नुसरत गनी भारतीय मूल की पहली ऐसी महिला मुस्लिम सांसद बन गई हैं जो युनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद को संबोधित किया। मिस गनी का जन्म बर्मिंघम में पाक अधिकृत कश्मीर से वास्ता रखने वाले माता-पिता के घर हुआ था। गनी ने जैसे ही जूनियर परिवहन मंत्री के तौर पर हाउस ऑफ कॉमन को संबोधित किया, उनके साथियों ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने पहले संबोधन के बाद गनी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर लिखा- ब्रिटेन की सरकार में परिवहन मंत्री के तौर पर मैंने डेब्यू कर लिया है। इतिहास रचते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स के डिस्पैच बॉक्स से बोलने वाली पहली मुस्लिम महिला मंत्री बन गई हूं। डिस्पैच बॉक्स एक नामित स्थान है जहां मंत्री खड़े होकर बोलते हैं।

45 साल की नुसरत को ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने पिछले हफ्ते हुए नए साल के फेरबदल के तहत परिवहन विभाग में संसदीय अवर सचिव नियुक्त किया है। वेल्डेन से सांसद गनी ने अपने बयान में कहा कि मेरे लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं का अवसर है। मैंने परिवहन विषय के प्रचार का काम किया है। वेल्डेन के लिए मेरी मजबूत आवाज जारी रहेगी और अपने क्षेत्र के लिए हमेशा काम करती रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें