फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ने चॉकलेट में पीएचडी के लिए आवेदन मांगे

Mon, 13 Feb 2017 07:03 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी ने चॉकलेट पर पीएचडी करने वाले अभ्यर्थी को सालाना 15 हजार पाउंड स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंग्लैंड ने कहा कि फेलोशिप के दौरान चॉकलेट से जुड़े जेनेटिक फैक्टर और अलग-अलग फ्लेवर के प्रभाव का अध्ययन करना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुताबिक इस फेलोशिप के लिए चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का भी अध्ययन करना होगा कि चॉकलेट में विशेष फ्लेवर लाने के लिए कोको बीन्स का किस-किस तरह फर्मेंटेशन किया जाता है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चॉकलेट उद्योग की मांग पर विश्वविद्यालय द्वारा यह शोध कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत तीन साल के लिए अलग-अलग स्थिति में फोरेंसिक जांच के जरिए चॉकलेट के जेनेटिक फेक्टर व फ्लेवर का अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक फेलोशिप के इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें