पोकेमॉन गो का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी के साथ-साथ देश की प्रधानमंत्री भी पोकेमॉन की जद से बाहर नही हैं। पोकेमॉन गो की आदत ने नार्वे की प्रधानमंत्री की पूरी दुनिया में फजीहत करा दी।
अक्सर संसद बहस के दौरान कई नेता सोते पाए गए हैं लेकिन नार्वे की प्रधानमंत्री इरना सोलबर्ग पोकेमॉन गो खेलते पाई गईं। इरना सोलबर्ग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि वह संसद बहस के दौरान पोकेमॉन गो खेल रही हैं। यह फोटो मंगलवार को संसद में हुई बहस के दौरान की है।