नॉर्वे नोबेल कमेटी की अध्यक्ष कसी कुलमान फाइव का लंबी बीमारी के कारण 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह कमेटी शांति पुरस्कार विजेताओं का चयन करती थी। कुलमान स्तन कैंसर से पीड़ित थीं और 2014 से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
नॉर्वे के प्रधानमंत्री इरना सोलबर्ग ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर लिखा, वह कई युवतियों के लिए रोल मॉडल थीं।’ कुलमान 2003 में नॉर्वे नोबेल कमेटी के एक सदस्य के तौर पर चुनी गई थीं और 2015 में वह इसकी अध्यक्ष बनीं। कुलमान का विवाह कार्स्टन ओ फाइव से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।