फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया से बचाएगी नई मच्छरदानी, क्लिनिकल परीक्षण के नतीजे बेहद चौंकाने वाले 

Tue, 14 Aug 2018 01:51 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी विशेष मच्छरदानी विकसित की है, जिससे मलेरिया के रोकथाम में प्रभावी मदद मिलेगी। ‘अंतरराष्ट्रीय जर्नल लांसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, पश्चिम अफ्रीका के बुरकिना फासो देश में इसके दो साल तक हुए क्लिनिकल परीक्षण के बेहद चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। 

विज्ञापन


पश्चिमी अफ्रीका में 2,000 बच्चों के दो साल के नैदानिक परीक्षण से पता चला है कि सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जाने वाली मच्छरदानी की तुलना में नई मच्छरदानी के इस्तेमाल से मलेरिया के मामलों में 12 प्रतिशत की कमी आई है। परीक्षण के दौरान पाया गया कि पाइरेथ्रॉयड और पाइरीप्रोक्सीफेन जैसे कीटनाशकों से लैस इस मच्छरदानी के चपेट में आने से मच्छरों की मौत हो जाती है और इनकी प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में मलेरिया ने वैश्विक स्तर 21.60 करोड़ लोगों को प्रभावित किया, जो कि पिछले साल की तुलना में पांच लाख ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में मलेरिया से होने वाली कुल मौतों का सात फीसद यहीं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें