फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश सेना की गोरखा रेजिमेंट में भर्ती होंगी नेपाली महिलाएं

Mon, 16 Jul 2018 09:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटिश सेना का गुरखा ब्रिगेड - फोटो : army.mod.uk
विज्ञापन

200 सालों से ज्यादा समय से पुरूषों का गढ़ रहा ब्रिटिश सेना के गुरखा ब्रिगेड में अब महिलाओं की भर्ती होगी। गुरखा 2020 से पहली बार महिलाओं की भर्ती करेंगे, और चयन प्रक्रिया पुरुषों के जैसी ही होगी। भर्ती होने की उम्मीद रखने वाली महिलाओं को कड़ी शारीरिक परीक्षाएं पास करनी होगी। जिसमें 55 पाउंड (25 किलोग्राम) रेत से भरी विकर टोकरी को उठाकर 3.1 मील (5 किमी) की चढ़ाई में रेस लगाना शामिल है।

विज्ञापन


गुरखा नेपाली हैं और 200 से ज्यादा वर्षों से ब्रिटिश सेना का हिस्सा रहे हैं। ब्रिटेन के रक्षा सचिव गेविन विलियमसन ने कहा कि "उचित" महिलाओं को "इस कुलीन समूह" में सेवा करने का मौका दिया जाएगा।

नेपाल जो कि पारंपरिक रूप से पुरुष-वर्चस्व वाला समाज है वहां पहली महिला राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के चुने जाने के तीन साल बाद इस दिशा में बदलाव आया है। सेना की वेबसाइट के मुताबिक चयन प्रक्रिया में शामिल करने पर विचार किए जाने के लिए, आवेदकों का वजन 50 किलो, 158 सेमी (5 फीट 1 इंच) से लंबा होना चाहिए।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया नेपाल के पोखरा में होती है। सफल आवेदकों को 10 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कैटरिक, उत्तरी यॉर्कशायर में विमान से ले जाया जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल निक पोप सीबीई, जनरल स्टाफ के उपप्रमुख और गुरखा ब्रिगेड के कर्नल कमांडेंट, ने कहा कि इस फैसले से "ब्रिटिश सेना के खुलेपन और विविधता का पता चलता है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह नीति "महिलाओं के लिए सभी लड़ाकू भूमिकाएं खोलने के लिए सरकार के व्यापक फैसले के अनुरूप है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें