रूस के हवाई हमले में सीरिया के 34 नागरिकों की मौत हो गई। ये हवाई हमला डेर इजोर सिटी के पास हुआ। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की ओर से किये गए हवाई हमले में 34 नागरिकों की मौत हो गई।
Russian air strikes kill 34 civilians near Deir Ezzor city reports AFP
— ANI (@ANI) September 10, 2017
हाल ही में सीरिया के डीर अजजोर शहर में रूस की एयर फोर्स ने इस्लामिक स्टेट के 200 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। आपको बता दें कि रूस ने सीरिया के राष्ट्रपति वशर अल असद को दो साल पहले मदद के लिए एक मिलिट्री कैंपेन लॉन्च किया था। जिसके तहत रूस ISIS के आंतकियों को खत्म करने के लिए सीरिया की मदद करेगा।