फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर नग्न पेज, लगा तस्वीरों का अंबार

Mon, 28 Jan 2013 04:56 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
विचारों की महिमा अपरंपार है। साउथ वेस्ट इंग्लैंड के विल्टशर काउंटी में रहने वाली लीऐन मायर्स ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि फेसबुक पर लोगों से की गई अपील क्या गुल खिला सकती है।
विज्ञापन


मायर्स ने फेसबुक पर एक पेज बनाया जिसमें उन्होंने लोगों से बर्फ में नग्न होने के लिए कहा था। फिर क्या था, देखते ही देखते इस पेज पर ऐसी सैंकड़ों तस्वीरें नजर आने लगी जिनमें लोग कड़कड़ाती सर्दी में बर्फ में नंगे बदन खड़े थे।

अस्पताल के लिए आर्थिक मदद
मायर्स दुनिया भर के लोगों से मिले इस सहयोग से अभिभूत हैं। मायर्स बताती हैं कि दुनिया के हर कोने से लोगों ने तस्वीरें भेजीं। इसराइल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्राज़ील, इटली, जापान, से कई तस्वीरें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा भी नहीं था सबने ही अपने पूरे कपड़े उतार दिए, लेकिन जिससे जितने कपड़े उतारते बने, उसने उतने कपड़े उतारकर अपनी तस्वीर मायर्स के पेज पर साझा की हैं।

मायर्स अब इनमें से कुछ तस्वीरों को कैलेंडर की शक्ल देकर उस अस्पताल के लिए आर्थिक मदद जुटाना चाहती हैं जहां उनकी बिटिया का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें