पाकिस्तानी-अमेरिकन कपल को जहाज में अल्लाह कहने पर जहाज से उतारने का मामला सामने आया है। कपल ने कहा कि क्रू मेंबर को हमारे अल्लाह कहने और टेक्सिटिंग से असहज होने पर हमें अमेरिका जा रही फ्लाइट से उतार दिया गया।
पेरिस से अमेरिका के ओहियो जा रही फ्लाइट से उतारने पर नाजिया और फेसल अली ने डेल्टा एयर लाइन्स पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाया है। नाजिया ने अपने जूते उतार कर अपने मां-बाप को मैसेज किया और उसके बाद 9 घंटे लंबी फ्लाइट के सफर के लिए उन्हेंने हेडफोन लगा लिया। इसके बाद नाजिया और उनके शौहर फैसल के पास क्रू मेंबर आ गए।
सिनसिनाटी एनक्यूरिर के मुताबिक क्रू मेंबर ने पायलट से शिकायत की थी कि वह वह मुस्लिम कपल की वजह से असहज हैं। क्रू मेंबर ने पायलट से कहा कि महिला ने सिर पर सकार्फ पहन हुआ है और वह फोन यूज कर रही है और उसके शौहर को पसीना आ रहा है।