फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अल्लाह' कहने पर जहाज से उतार दिया 'कपल' को

Fri, 05 Aug 2016 09:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
डेल्टा एयर लाइन्स - फोटो : delta air lines plane
विज्ञापन
पाकिस्तानी-अमेरिकन कपल को जहाज में अल्लाह कहने पर जहाज से उतारने का मामला सामने आया है। कपल ने कहा कि क्रू मेंबर को हमारे अल्लाह कहने और टेक्सिटिंग से असहज होने पर हमें अमेरिका जा रही फ्लाइट से उतार दिया गया। 
विज्ञापन


पेरिस से अमेरिका के ओहियो जा रही फ्लाइट से उतारने पर नाजिया और फेसल अली ने डेल्टा एयर लाइन्स पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाया है। नाजिया ने अपने जूते उतार कर अपने मां-बाप को मैसेज किया और उसके बाद 9 घंटे लंबी फ्लाइट के सफर के लिए उन्हेंने हेडफोन लगा लिया। इसके बाद नाजिया और उनके शौहर फैसल के पास क्रू मेंबर आ गए।

सिनसिनाटी एनक्यूरिर के मुताबिक क्रू मेंबर ने पायलट से शिकायत की थी कि वह वह मुस्लिम कपल की वजह से असहज हैं। क्रू मेंबर ने पायलट से कहा कि महिला ने सिर पर सकार्फ पहन हुआ है और वह फोन यूज कर रही है और उसके शौहर को पसीना आ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कपल को अल्लाह कहते हुए सुना

डेल्टा एयर लाइन्स - फोटो : delta air lines plane
फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि फैसल ने अपना फोन छिपाने की भी कोशिश की थी और उसने कपल को अल्लाह कहते हुए भी सुना। इसके बाद पायलट ने ग्राउंट क्रू से संपर्क किया और कहा कि जब तक कपनल को फ्लाइट से नहीं उतारा जाएगा तब तक वह जहाज नहीं उड़ाएंगे।

कपल को जहाज से उतारने के बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद जांच अधिकारियों ने कहा कि उन्हें कपल से कोई परेशानी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल पेरिस में अपनी शादी की 10 वीं सालगिरह पर छुट्टियों का आनंद लेने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें