फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन ग्रेनफेल टावर खाक: 10वीं मंजिल से मां ने बच्ची को फेंका, शख्स ने लपक कर जान बचाई

Thu, 15 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : daily mail
विज्ञापन
पश्चिमी लंदन के ग्रेनफेल टावर को भीषण आग ने अपनी चपेट में कुछ ऐसा लिया कि वो पूरी खाक हो गई। इस हादसे में करीब 12 लोग मारे गए और 74 से ज्यादा बुरी तरह घायल हो गए। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह से साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस हादसे ने करीब 600 लोगों को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन


दरअसल, इस टावर में 120 फ्लैट्स हैं, जिसमें करीब 600 लोग रहते हैं। आग टावर में इतनी जोरों से फैली कि लोगों को निकलने का टाइम भी नहीं मिला। हालात ये थे कि लोगों को बेडशीट की रस्सी बनाकर कूदना पड़ रहा था। इस भयानक हादसे में लोगों के रौंगटे उस वक्त खड़ें हुए जब एक मां ने 10वीं मंजिल से अपनी बच्ची को नीचे फेंकने का फैसला लिया।

उसने वक्त बर्बाद न करते हुए नीचे खड़े एक शख्स को इशारा किया और बच्ची को नीचे फेंक दिया। चौंका देने वाली बात है कि उस शख्स ने बच्ची को कैच कर लिया। इसके बाद मां मदद की गुहार लगाने लगी। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी फंसे हुए थे जो मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन उनकी मदद नहीं हो पाई।
विज्ञापन


करीब 40 दमकल की गाड़िया और 200 कर्मी मौके पर लोगों को बचाने के लिए मौजूद थे। कर्मियों ने लोगों को बचाने की हर कोशिश की, लेकिन लंदन के मेयर सादिक खान ने बताया कि आग इतनी भयानक तरीके से लगी थी कि कई लोगों का पता भी नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें