फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलों से दहला पेरिस, आईएसआईएस पर हमले का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में नेशनल स्टेडियम के बाहर एक रेस्टोरेंट और कॉनसर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और धमाकों में 120 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों से लैस आतंकियों ने 100 से ज्याद लोगों को मौत के घाट उतार दिया जो बैटाक्लां म्यूजिक हॉल में रॉक कॉन्सर्ट देखने गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हुए हमले में करीब 40 लोगों की मौत की खबर है। यह धमाका उस वक्त हुआ जब फ्रांस और जर्मनी के बीच नेशनल स्टेडियम में फुटबॉल मैच चल रहा था। आतंकी एके-47 और कुछ बम के साथ पहुंचे थे।

एक चश्मदीद ने फ्रांस के रेडियो स्टेशन को बताया कि आतंकी कॉन्सर्ट हॉल में घुसे और हमला बोल दिया। वहीं के एक पत्रकार के मुताबिक आंतकियों ने 10-15 मिनट तक हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आपातकाल की घोषणा

हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राष्ट्र के नाम संदेश में आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति भी फुटबॉल मैच देख रहे थे। हमले का पता चलते ही राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस पर इस हमले का शक जताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी आईएस के समर्थक हमले की तारीफ कर रहे हैं।

पेरिस पुलिस के प्रवक्ता माइकल कैडोट के मुताबिक बैटाक्लां में 4 हमलावरों को मार गिराया जा चुका है जिसमें से तीन विस्फोटक बेल्ट पहने हुए थे। हमला पेरिस के समयानुसार रात के 9 बजे हुआ था।

पेरिस में भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ मनीष प्रभात का कहना है कि इस हमले में किसी भी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें