ब्रिटेन की मोनार्क एयरलाइंस सोमवार को बंद हो गई। यह ब्रिटिश एयरलाइन की सबसे बड़ी हार है। मोनार्क ने लगभग 3 लाख फ्यूचर बुकिंग को रद्द कर दिया और अपने कस्टमर्स से माफी मांगी। मोनार्क के चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि हमारी वजह से हजारों यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा। यह हमारी हार है, मैं इस समस्या के लिए वास्तव में माफी मांगता हूं।
पढ़ेंं: अमेरिका: लास वेगास की फायरिंग में 20 की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, हमलावर ढेर
ट्रांसपोर्ट सचिव क्रिस ग्रेलिंग ने कहा कि कंपनी उड़ान के मामलों में 'प्राइज वार' का शिकार हो गई। इसलिए कस्टमर्स से कहा गया कि वो एयरपोर्ट पर ना आएं। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि मोनार्क के 2000 से ज्यादा कर्मचारी दूसरी जगह नौकरी पा सकेंगे।
पढ़ेंं: चीन के साथ मिलकर 55 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा पाकिस्तान- रिपोर्ट
ब्रिटिश सरकार ने सिविल एविएशन अथॉरिटी से 30 से ज्यादा एयरक्रॉफ्ट तैनात करने के लिए कहा है जिससे फंसे हुए 1 लाख 10 हजार कस्टमर्स को वापस लाया जा सके। मोनार्क के खत्म होने से विश्व की कई बड़ी कंपनियों के लिए समस्या पैदा होगी,क्योंकि उन्होंने मोनार्क में मुनाफे के लिए पैसा लगाया था।