फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: लापता भारतीय छात्र का शव मिला

Wed, 23 Jan 2013 12:29 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में नववर्ष की पूर्व संध्या को लापता हुए भारतीय छात्र सौविक पाल का शव ओल्ड ट्रैफर्ड में एक नहर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


मैनचेस्टर मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे 19 साल के सौविक पाल को अंतिम बार नववर्ष की पूर्व संध्या पर ओल्ड ट्रैफर्ड में वेयरहाउस प्रोजेक्ट में देखा गया था। अगले दिन सौविक के रुम पार्टनर ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

पुलिस ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैदान के नजदीक ब्रिजवाटर नहर से दोपहर बाद दो बजे एक शव बरामद किया और बाद में उसकी शिनाख्त सौविक के रुप में हुई। शव का पोस्ट मोर्टम बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सौविक के परिजनों को इस बारे में बता दिया गया है और पुलिस अधिकारी लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।

सौविक के पिता शांतनु पाल बंगलौर से पहले ही यहां पहुंच चुके थे और अपने बेटे को खोजने के लिए पुलिस की मदद कर रहे थे।

सौविक का पता लगाने के लिए शांतनु पाल ने मार्मिक अपील की थी और मैनचेस्टर यूनाइटेड तथा लिवरपूल के मैच के दौरान डिजिटल होर्डिंग्स का भी इस्तेमाल किया गया था।

आंतरिक मामलों की सेलेक्ट कमेटी के अध्यक्ष कीथ वाज़ ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में शांतनु पाल से मुलाकात की थी। सौविक ओल्ड ट्रैफर्ड में पार्टटाइम नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी कोलिन लारकिन ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। हमें नहीं लगता है कि सौविक की मौत में कुछ भी संदेहास्पद है। इस संबंध में एक फाइल बनाई जाएगी जिसे विवेचना अधिकारी को सौंप दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें