फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'9/11 के बाद ब्रिटेन में बड़ा आतंकी खतरा'

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी एमआई-5 के प्रमुख एंड्रयू पार्कर ने कहा है कि 9/11 की चरमपंथी घटना के बाद ब्रिटेन में चरमपंथी हमले का ख़तरा अभी सबसे अधिक है। पार्कर ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में ये बात कही।
विज्ञापन


एमआई-5 के किसी प्रमुख ने पहली बार कोई लाइव इंटरव्यू दिया है। पार्कर ने बताया कि पिछले एक साल में आतंक फैलाने की छह घटनाओं को विफल किया गया है।

पार्कर ने कहा कि चरमपंथी अपने इरादों को अंजाम देने के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डेटा के कूटशब्द पुलिस और ख़ुफ़िया एजेंसियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। पार्कर ने कहा, “उन लोगों के बारे में अब वैध वारंट के बग़ैर जानकारियां जुटाना मुश्किल है, जिन पर चरपमंथी होने का संदेह हो।”
Trending Videos
विज्ञापन

बड़ी संख्या में चरमपंथी भी यूरोप में प्रवेश कर रहे

पार्कर ने कहा कि यह मुद्दा बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा, “चरमपंथी अपने षडयंत्र में सफल हों और अधिकारियों की पहुँच से बाहर हों, ये किसी के भी हित में नहीं है।” ख़ुफ़िया एजेंसियों को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का अधिकार देने के लिए मंत्री क़ानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालाँकि पार्कर ने कहा कि इस क़ानून के अंदर क्या शामिल किया जाए, ये ‘संसद को तय करना है।’

पार्कर ने उन सुझावों को ख़ारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि ख़ास ठिकानों पर नज़र रखने की सुरक्षा एजेंसियों की रणनीति से ‘उग्रवाद’ बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने इन आशंकाओं को भी ख़ारिज कर दिया कि सीरिया से प्रवासियों के साथ बड़ी संख्या में चरमपंथी भी यूरोप में प्रवेश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें