फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस के स्कूल में ख़ुद को गोली मारी

Thu, 16 May 2013 07:50 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ़्रांस की राजधानी पेरिस में कई बच्चों के सामने एक साठ वर्षीय व्यक्ति ने ख़ुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एक नर्सरी स्कूल के गलियारे में हुई।

फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार वह आदमी एक छोटे हत्थे वाली शॉटगन के साथ स्कूल में प्रवेश कर गया।

ली पारिसीन अख़बार में छपी रिपोर्ट के अनुसार अंदर घुसने के बाद उस व्यक्ति ने शॉटगन बाहर निकाल ली और कई बच्चों और एक वयस्क व्यक्ति के सामने ख़ुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


जांच
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। दो पुलिस अधिकारियों ने एपी न्यूज़ को बताया कि यह घटना गुरुवार को दोपहर से थोड़ी पहले हुई जब बच्चे भोजनावकाश के लिए स्कूल परिसर से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन


पेरिस के मेयर बर्टेंड डिलोने के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि कई बच्चों ने गोली चलाने की इस घटना को देखा।

स्थानीय मीडिया में छपी ख़बरों में कहा गया है कि बच्चों और स्कूल कर्मचारियों की सहायता के लिए ‘मनोवैज्ञानिक सदमा इकाई’ की स्थापना की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह व्यक्ति “बिना किसी दिक्कत के” स्कूल में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें