वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण केस की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। माल्या भारतीय बैंकों से 9 हजार करोड़ रुपए का लोन लेकर फरार है। माल्या मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है और उसे प्रर्त्यपण वारंट मामले में अप्रैल 2017 में भी गिरफ्तार किया गया था।
Vijay Mallya extradition case over economic offences in India: Next hearing in Westminster Magistrates' Court (London) on November 20
— ANI (@ANI) September 14, 2017
बता दें कि ब्रिटेन सरकार से भारत ने माल्या के प्रत्यर्पण की गुहार लगाई है। जिसके बाद लंदन कोर्ट ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करते हुए गत 18 अप्रैल को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था।
माल्या ने अदालत के बाहर मीडिया से कहा, ‘मैं किसी भी अदालत से भाग नहीं रहा हूं। मेरे पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए पर्याप्त सुबूत हैं।’ माल्या ने कहा, ‘मैं मीडिया में इसलिए बयान नहीं देता क्योंकि उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। मेरे पास पर्याप्त सुबूत हैं। मैं एक क्रिकेट मैच के दौरान भारत का समर्थन करने पहुंचा तो मीडिया ने उन्माद पैदा कर दिया। ऐसे में बेहतर है कि मैं कुछ भी न बोलूं।’