फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की प्रदर्शनी में मैडोना की ब्रा

Thu, 07 Mar 2013 09:17 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर पॉप स्टार मैडोना की ब्रा लंदन की एक प्रदर्शनी में शामिल होगी। ये प्रदर्शनी लोकप्रिय फ्रेंच डिज़ाइनर जॉन पॉल गोतिए के सम्मान में लगाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 1990 के विश्व दौरे पर मैडोना ने गोतिए द्वारा डिज़ाइन किए हुए कपड़े पहने थे। उस टूअर पर मैडोना ने अपनी चौथी एलबम ‘लाइक अ प्रेयर’ का प्रचार किया था।

मैडोना के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किए गए कपड़े गोतिए पिछले तीस साल से बना रहे हैं। अब उन्ही में से एक कृति लंदन के बार्बिकन की प्रदर्शनी में नज़र आएगी।

इससे पहले भी मैडोना के कपड़ों की प्रदर्शनी लग चुकी है। पिछले साल नवंबर में क्रिस्टीज़ की एक नीलामी में मैडोना का एक वस्त्र 30000 पाउंड में बिका था।

खास कपड़े
इस नई प्रदर्शनी में गोतिए के करियर के सबसे शानदार 140 डिज़ाइनर कपड़ों को दिखाया जाएगा। इनमें वो कपड़े भी होंगे जो काइली मिनोग, ब्योर्के और डीटा वॉन टीसे जैसे प्रसिद्ध लोगों ने कभी पहने थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के बार में गोतिए कहते हैं, “मुझे बेहद खुशी है कि ये प्रदर्शनी लंदन में लग रही है। पेरिस के बाद अगर किसी एक शहर में मेरा रहने का दिल करता है तो वो लंदन ही है। वहां मेरे शो और मेरे कपड़ों को खासा प्यार और इज़्जत मिलती है।”
विज्ञापन


बार्बिकन भी इस शो को लेकर बेहद उत्साहित है। यहां के डायरेक्टर सर निकोलस केन्यन ने कहा कि साल 2012 इसके लिए सबसे सफल साल रहा जब 2011 के मुकाबले दर्शकों की संख्या में 14 प्रतिशत का इज़ाफा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें