लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल ने आखिरकार अपने समलैंगिक पार्टनर गॉथर डेस्टेनी के साथ शादी कर ली। शुक्रवार को लग्जमबर्ग के टाऊन में शादी समारोह का आयोजन किया गया था जहां दोनों ने शादी की।
समलैंगिक शादी करने वाले 42 साल के प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल यूरोपियन संघ के पहले नेता बन गए हैं। बेटेल के पार्टनर गॉथर डेस्टेनी पेशे से आर्किटेक्ट हैं।
शादी समारोह में करीब 100 से अधिक मेहमानों ने शिरकत की। व्यस्तता के कारण अभी बेटेल ने अपना हनीमून का कार्यक्रम आगे बढ़ाया है।